ब्रेकिंग

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई

मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ 32 लाख रुपये

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

Ad

चिकित्सा महाविद्यालय में अग्निशमन सुरक्षा पर मॉक ड्रिल : आग बुझाने की विधियों के बारे में दिया गया प्रशिक्षण

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 23, 2025

बहराइच। महाराजा सुहेलदेव चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में शुक्रवार को अग्निशमन सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 1ः30 बजे पुरानी महिला चिकित्सालय के सामने आयोजित हुआ। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने की। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने संकाय सदस्यों, उपचारिकाओं एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और आग बुझाने की विधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया। टीम ने एबीसी और सीओटू सिलेंडर के प्रयोग, उनसे जुड़ी सावधानियों तथा आपातकालीन कोड की जानकारी विस्तार से दी। मॉक ड्रिल के दौरान वास्तविक परिस्थितियों का अभ्यास कराया गया ताकि आपदा की स्थिति में सभी कर्मचारी तत्परता से कार्य कर सकें। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एम. त्रिपाठी, अग्नि सुरक्षा टीम, मैनेजर रिजवान सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें