ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: तालाब में डूबने से चार बालिकाओं की दर्दनाक मौत

एक ही गांव में चार मौतो से मचा हड़कंप
तालाब में लगे कमलगट्टा को तोड़ने गई थी चारो बालिकाएं
घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतीजोर का

बहराइच। तालाब में लगे कमलगट्टा फल को तोड़ने गई चार बालिकाओं की डूब कर दर्दनाक मौत हो गयी। एक ही गांव की चार बालिकाओं के डूबने के चलते गांव में कोहराम मच गया। जिसने भी सुना वह मौके पर दौड़ पड़ा। घटना थाना नवाबगंज अंतर्गत सती जोर गांव की है। सभी के शव तालाब से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गौरतलब हो कि गांव के निकट तालाब में कमलगट्टा फल लगा हुआ है। जिसे तोड़ने के लिए मंगलवार सुबह गांव निवासिनी महक खातून पुत्री कलीम खां 14 वर्ष, सामिया 10 वर्ष पुत्री इशरत, सायबा खातून 12 वर्ष पुत्री मेराज और सरिकुल खातून 15 वर्ष पुत्री मकबूल खां गई थी। जहां महक तालाब में डूबने लगी। उसके बचाने के प्रयास में एक-एक कर तीन बालिकाओं की डूबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालिका को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी भी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। एक ही गांव में चार मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय व थानाध्यक्ष नवाबगंज शीला यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले में जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें