ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: यातायात पुलिस ने गाड़ी में लगा हूटर उतरवाया व किया जुर्माना

बहराइच। जिले के अग्रसेन चौराहे पर यातयात पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक चार पहिया वाहन पर हूटर लगा मिला। जिस पर पुलिस ने गाड़ी के ऊपर लगा हूटर उतरवा दिया। पुलिस ने इसके साथ ही ढाई हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर के अग्रसेन चौराहे पर वाहनों की जांच शुरू की। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया ने बताया कि अग्रसेन चौराहे पर एक चार पहिया वाहन में हूटर लगा था। हूटर देखकर यातायात पुलिस ने जांच की। वाहन संख्या यूपी 40 एमवी 2994 से यातयात पुलिस ने हूटर उतरवा दिया। इसके बाद ढाई हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया। सीओ ने बताया कि वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार भी लिखा था। पुलिस की इस कार्यवाई को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार लिखा वाहन किसका था। यह अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें