: यातायात पुलिस को मिला ब्रेथ एनालाइजर, डेसीबल मीटर, पीओएस मशीन व वाडी वार्न कैमरा
Admin
Thu, May 2, 2024
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा जनपद मे सुदृढ़ यातायात व्यवस्था एवं गर्मी के मौसम के दृष्टिगत यातायात ड्यूटी मे लगे पुलिस बल को ड्यूटी के लिए उपयोगी सुरक्षात्मक वस्तु उपलब्ध कराये जाने हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन मे यातायात प्रभारी अनेन्द्र यादव द्वारा गुरूवार को को यातायात कार्यालय रिजर्व पुलिस लाइन मे जनपद की यातायात शाखा मे नियुक्त पुलिस बल को गर्मी व धूल आदि से बचाव हेतु मास्क, चश्मा, हेलमेट व रात्रि ड्यूटी हेतु सुरक्षा के दृष्टिगत उपयोगी रिफ्लेक्टिव जैकेट, दस्ताना, बेल्ट व रेड-ग्रीन टार्च, का वितरण किया गया। मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालको की जांच हेतु ब्रेथ एनालाइजर, ध्वनि प्रदूषण की जांच हेतु डेसीबल मीटर (ध्वनि मापक यंत्र) ई-चालान की कार्यवाही हेतु पीओएस मशीन, वाहन चेकिंग के समय यातायात पुलिस पर लगने वाले अनावश्यक आरोपो से बचाव एवं गतिविधियों की निगरानी हेतु बाडीवार्न कैमरा वितरित कर उसके प्रयोग के बारे मे जानकारी प्रदान कर प्रशिक्षित किया गया। जनपद से यातायात पुलिस द्वारा माघ मेला मे ड्यूटी के दौरान ‘पुण्य अर्जन का भाव संजोये देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों, साधु-सन्तों एवं विशिष्ट, अतिविशिष्ट महानुभावों को सुगम यातायात, सुविधाजनक सुरक्षित स्नान व प्रस्थान में विशिष्ट एवं अप्रतिम योगदान के लिए पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा दिये गये प्रशस्ति पत्र का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन