ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सामान्य : शुरू हुआ मालवाहक गाड़ियों का आवागमन

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 13, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। नेपाल में हाल ही में हुए आंदोलन और उपद्रव के कारण भारत-नेपाल सीमा पर मालवाहक गाड़ियों का आवागमन रोक दिया गया था। स्थिति सामान्य होने पर अब इन गाड़ियों को रूपईडीहा स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट से कस्टम और भंसार की प्रक्रिया पूरी कर धीरे-धीरे नेपाल भेजा जा रहा है। नेपालगंज भंसार (कस्टम) कार्यालय प्रमुख एवं सूचना अधिकारी पवित्र कुमार खड़का ने जानकारी दी कि बीते शुक्रवार को पेट्रोलियम पदार्थ, सब्जियों सहित अन्य सामानों से लदी 98 गाड़ियों का भंसार कर नेपालगंज भेजा गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही पेट्रोलियम पदार्थ की 38 गाड़ियां भारत से नेपाल पहुंची थीं, लेकिन नेपालगंज में असामान्य हालात होने के कारण सुरक्षा दृष्टि से उन्हें रोक दिया गया था। सबसे पहले इन्हीं गाड़ियों का भंसार कर उन्हें नेपाल भेजा गया। इनमें डीजल-पेट्रोल एवं हवाई ईंधन की 34 तथा गैस से भरी 4 गाड़ियां शामिल थीं। इसके बाद शुक्रवार को 21 गाड़ियां डीजल, 23 गाड़ियां गैस, 11 गाड़ियां पेट्रोल तथा 2 हवाई जहाज ईंधन टैंकर का भंसार कर नेपालगंज भेजा गया। सूचना अधिकारी खड़का ने बताया कि नेपालगंज कस्टम कार्यालय से प्रतिदिन 4 से 6 करोड़ रुपये तक का राजस्व संकलित होता है। आंदोलन के चलते पिछले तीन दिनों से भंसार बंद रहने के कारण राजस्व का भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें