ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

वाहन जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना : यातायात माह का हुआ शुभारम्भ

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 1, 2025

बहराइच। सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु में कमी लाये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए माह नवम्बर को यातायात माह के रुप में मनाये जाने के क्रम में यातायात माह शुभारंभ कार्यक्रम के अन्तर्गत यातायात कार्यालय रिजर्व पुलिस लाइन से वाहन रैली निकाली गई। जिसे पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त जागरुकता रैली पुलिस लाइन से प्रस्थान कर पानी टंकी चौराहा, डीएम चौराहा, तिकोनीबाग चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, पीपल तिराहा, छावनी चौराहा, डिगिहा तिराहा, गुरूनानक चौक होकर वापस यातायात कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर पहुँप सिंह, क्षेत्राधिकारी पयागपुर राज सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी महसी डी.के.श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु नरायणदत्त मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह, निरीक्षक यातायात रामप्रकाश, निरीक्षक यातायात दिलीप शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। यातायात माह 01 नवम्बर से प्रारंभ होकर 30 नवम्बर तक मनाया जायेगा। इस दौरान यातायात पुलिस तथा स्थानीय थाना पुलिस द्वारा पूरे माह विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर आमजनमानस तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जायेगा। यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाते हुए प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही की जायेगी। यातायात नियमों का सदैव पालन करें, सुरक्षित चलें, सुरक्षित घर पहुँचें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें