ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

फीता काटकर कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ : कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति और आत्मगौरव का प्रतीक हैं

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Nov 9, 2025

बिछिया, बहराइच। विकास खण्ड मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत कंजड़वा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अफजल खान ने की। ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में इस बार 15 टीमों ने भाग लिया। खबर लिखे जाने तक प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जारी था और दर्शकों में उत्साह का माहौल बना हुआ था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव रेखा राव रहीं। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लिया। रेखा राव ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “गांवों में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच देने की है। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति और आत्मगौरव का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक स्फूर्ति का विकास होता है।” उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहन देती रही है और आगे भी ऐसे आयोजनों को समर्थन देती रहेगी। प्रतियोगिता स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और खेल प्रेमी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान अफजल खान ने बताया कि इस वार्षिक आयोजन का उद्देश्य गांव के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और नशामुक्त स्वस्थ समाज की दिशा में प्रेरणा देना है। कबड्डी मैदान में दर्शकों का जोश देखने लायक था। खिलाड़ी दमखम और रणनीति के साथ अपनी-अपनी टीम को विजय दिलाने में जुटे हुए थे। कार्यक्रम का समापन विजेता टीम को पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें