ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

: टैªक्टर-ट्राली ने पिकप को मारी ठोकर, एक की मौत, आठ घायल

फखरपुर, बहराइच। कैसरगंज की तरफ से जा रही ट्रैक्टर-ट्राली व बहराइच की तरफ से आ रहा छोटा हाथी पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान अल्ताफ पुत्र नन्हू 26 वर्ष के रूप में की गई। जिसमें से सात लोगों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जबकि एक व्यक्ति का सीएससी फखरपुर में इलाज चल रहा। घायलो में नरेंद्र पुत्र अंबर, मिथिलेश पुत्र राम मूरत 25 वर्ष, नीरज पुत्र राकेश 10 वर्ष, नैमिष पुत्र जयंकर 10 वर्ष, रामविलास पुत्र राजित राम 30 वर्ष, विशाल पुत्र रामजस 25 वर्ष, शिवकुमार पुत्र भारत 17 वर्ष, अरविंद पुत्र बाले 15 वर्ष निवासी शिवराजपुर के रूप में की गई। जिसमें डॉक्टर ने 7 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पाते ही घटनास्थल पर थानाध्यक्ष फखरपुर अनुज त्रिपाठी, एसएसआई बिंदेश्वरी यादव मैं फोर्स घटनास्थल पहुंचे। आनंन-फानन में घायलों को सीएससी फखरपुर पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक पिकअप छोटा हाथी फखरपुर से चलकर अपने गांव शिवराजपुर जा रहा था। तभी शिवराजपुर मोड पर पहुंचते ही कैसरगंज की तरफ से बहराइच जा रही ट्रैक्टर-ट्राली ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई व वही आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फखरपुर अनुज त्रिपाठी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। तत्काल प्रभाव से घायलों को सीएचसी फखरपुर पहुंचा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें