ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के पर्यटन सत्र का हुआ शुभारम्भ : फीता काटकर पर्यटन सत्र का किया शुभारम्भ

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 1, 2025

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव अभ्यारण्य में पर्यटन सत्र का भव्य शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने विशिष्ट अतिथि विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट सूरज व अन्य अतिथियों तथा अधिकारियों के साथ नावघाट के मुख्य द्वार पर विधि-विधान से हवन पूजन के पश्चात कतर्नियाघाट रेंज के नेचर इण्टरप्रटेशन सेन्टर (घड़ियाल सेन्टर) पर फीता काटकर पर्यटन सत्र का शुभारम्भ किया तथा हरी झण्डी दिखाकर जिप्सी सफारी पर सवार पर्यटकों को जंगल भ्रमण के लिए रवाना किया। पर्यटन सत्र के शुभारम्भ अवसर की विशेषता यह रही कि पिछले बुधवार को कौड़ियाला नदी में हुई दर्दनाक नाव दुर्घटना जिसमें कतर्नियाघाट की हृदय स्थली में बसे भरथापुर ग्राम की 01 महिला की मृत्यु होने तथा 08 लोगों के लापता होने की घटना पर सांसद डॉ. आनन्द कुमार गोंड व विधायक श्रीमती सरोज सोनकर द्वारा गहरा दुख प्रकट करते हुए मौजूद अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों, पर्यटकों एवं प्रकृति प्रेमियों के साथ दिवंगत मृतका की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक रूप 02 मिनट का मौन धारण किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें