एसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण : सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jun 12, 2026
बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी धारण करने तथा आमजन के साथ शिष्ट एवं मधुर व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी कराई गई। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात रेडियो शाखा, जनपद नियंत्रण कक्ष एवं डायल-112 कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। थानों से आए रिक्रूट आरक्षियों एवं महिला आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके प्रशिक्षण, अनुशासन एवं व्यावहारिक अनुभवों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें कर्तव्यनिष्ठा एवं पुलिस सेवा के मूलभूत सिद्धांतों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन राज सिंह, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास
बहराइच। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर दंगा नियंत्रण अभ्यास एवं बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास का उद्देश्य आपात परिस्थितियों में पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता एवं कार्यकुशलता का परीक्षण करना तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों एवं आधुनिक रणनीतियों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। ड्रिल के दौरान पुलिस बल को एंटी राइट गन, रबर बुलेट, अश्रुगैस गोले, डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन शील्ड, हैंड गार्ड एवं लेग गार्ड सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का रियल टाइम अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन