ब्रेकिंग

आरक्षी संस्कार सिंह गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, जबकि चार अन्य फरार

पकड़े गए नागरिक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी

सीएमओ ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ

बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल बरामद

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Ad

प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र सेमरहना का डीएम ने किया निरीक्षण : उपलब्ध संसाधनों का लिया जायज़ा, मौजूद अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 8, 2025

बहराइच। ग्राम भरथापुर के विस्थापन के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। विस्थापन के लिए चयनित ग्राम सेमरहना का जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा निरन्तर भ्रमण कर विस्थापित होने वाले ग्राम भरथपुर के नागरिकों हेतु मूलभूत सुविधाओं जैसे विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य उप केन्द्र इत्यादि की उपलब्धता का जायज़ा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ ग्राम सेमरहना के प्राथमिक विद्याालय व आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर वहां पर उपलब्ध संसाधनों का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद यादव को निर्देश दिया कि ग्राम सेमरहना की जनसंख्या, परिवार, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सहित सरकारी संसाधनों का विवरण भी एकत्र किया जाय। इस अवसर पर अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रदीप कुमार, विद्युत के रंजीत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, तहसीलदार धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें