ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

बाल गंगाधर तिलक के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया यशगान : तिलक के राष्ट्र प्रेरक कार्यों के लिए किया नमन

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 3, 2025

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में आयोजित प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सुबह दस बजे दस मिनट अपने आत्मीय पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों की प्रतिमाओं/स्मारकों/छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करने के क्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनका यशगान किया गया। सेनानी उत्तराधिकारियों ने भारत के स्वतंत्रता महासमर में उनकी अदभुत कुशल रणनीति की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बहराइच एवं श्रावस्ती के संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि तिलक जी लाल, बाल,पाल के नाम से प्रसिद्ध देवत्रयी में से एक थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर धार्मिक पूजन गणेशोत्सव का प्रारंभ किया जिसकी छाया में उन्होंने देशभक्तों का एक विशाल हुजूम तैयार किया। उन्होंने माण्डले जेल में कैद के दौरान गीता रहस्य नामक पुस्तक लिखी, जिसमें उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता के कर्मयोग की व्याख्या की। जिला संगठन महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया ने कहा कि गणेशोत्सव के साथ उन्होंने शिवाजी उत्सव जैसे त्योहारों को सार्वजनिक रूप से मनाने की शुरुआत की जिससे स्वतंत्रता आन्दोलन में एकता की भावना मजबूत हुई। अन्त में सेनानी उत्तराधिकारियों ने तिलक के राष्ट्र प्रेरक कार्यों के लिए उनको नमन करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया। कार्यक्रम में अनिल उपाध्याय, संयुक्त महामंत्री आदित्य भान सिंह, तुलसी राम मौर्य, अब्दुल रहमान, दोस्त मोहम्मद, जाहिर अली, फूलमती देवी, ननकऊ, शिव नारायण शाबान सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें