ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: तीन चोरों को दबोचा, तमंचा-कारतूस व नगदी बरामद

पकड़े गए चोरों के पास से आलानकब, लैपटाप, बैट्री, कूलर, एलसीडी, जनरेटर बरामद
चोरी के माल को अच्छी कीमत पर बेचते थे नेपाल में
बहराइच। बीते दिनों कोतवाली नानपारा क्षेत्र में हुई चोरियों का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। चोरी की योजना बनाते समय चोर गिरोह के तीन चोरों को तमंचा-कारतूस, आलानकब व चोरी के माल के साथ कोतवाली नानपारा पुलिस ने धर दबोचा। रविवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम एवं चोरी की घटनाओ के खुलासे के निर्देश दिए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नानपारा के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक नानपारा हेमन्त कुमार गौड के नेतृत्व मे टीम गठित कर चोरी की योजना बनाते समय 03 चोरों को दो अदद 315 बोर का तमन्चा व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 5200 रूपये नगदी व अन्य चोरी के माल के साथ मथुरा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए चोरों की पहचान जावेद पुत्र चुन्नू खां, हलीम पुत्र नूर मोहम्मद निवासीगण पचपेडवा कोतवाली नानपारा व मो.उमर उर्फ राजू पुत्र अच्छे मिया निवासी गुरगुट्टा कोतवाली नानपारा के रूप में की गई। अभियुक्त राजू उर्फ मो. उमर निवासी गुरगुट्टा के कब्जे से अन्य चोरी के माल दो लैपटाप, दो कूलर, इन्वर्टर, एक वेव सोलर यूपीएस, बैटरी एक अदद, एलसीडी, एक बैट्रा, एक प्रिंटर, एक अदद होण्डा जनरेटर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि चोरी करने के उपरान्त प्राप्त किये गये चोरी के माल को अपने साथियो के साथ मिलकर अपने तथा अपने गिरोह के सदस्यो के जीवनयापन एवं मौज मस्ती के खर्चे के लिए अच्छी कीमत मिलने पर पडोसी राष्ट्र नेपाल मे बेच देते है। पकड़े गए चोरों के विरूद्ध मुअसं. 570/23 धारा 401, 411, 413, 457, 380 एवं 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। जबकि दो अन्य चोर अभी भी फरार है। पकड़े गए चोर जावेद व हलीम के विरूद्ध थाना कोतवाली नानपारा में चोरी, गैगेस्टर एक्ट व एनडीपीएस केे तहत कई अभियोग दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नानपारा हेमन्त कुमार गौड, उ.नि. रविन्द्र प्रसाद राव, उ.नि.धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उ.नि.पूर्णेश नरायन पाण्डेय, दृका.सूरज कुमार,.हे.का.अबरार खां, हे.का.ऋषि कुमार, उ.नि.अशोक कुमार, उ.नि.धात्रीशंकर सहाय सिंह, हे.का.विकास उपाध्याय, हे.का.रितेश रावत, का.इन्द्रासन गौड, का.संजीव यादव शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें