ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

: नदी में नहाते समय तीन किशोर डूबे, एक की मौत

महसी, बहराइच। रिश्तेदारी में आए किशोरो द्वारा नदी में स्नान करते समय तीन किशोर नदी में डूबने लगे। दो को तो ग्रामीणों ने बचा लिया पर एक की डूब कर मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। गौरतलब हो कि कोतवाली नानपारा अंतर्गत गौरी शंकरपुरवा गांव निवासी किशन 12 पुत्र गंगाराम की रिश्तेदारी हरदी थाना क्षेत्र के चुरईपुरवा गांव में है। वह दो दिन पूर्व अपने नाना के घर चुरईपुरवा गांव निवासी बालक राम के यहां आया था। मंगलवार दोपहर में गर्मी अधिक होने पर किशन गांव निवासी अंकित 8 पुत्र सियाराम, मोहित 11 के साथ पास के ही सरयू नदी में स्नान करने के लिए चला गया। वहां एक बजे स्नान करते समय पानी में डूबने लगे। पानी अधिक होने के चलते सभी एक साथ डूबते हुए शोर मचाने लगे। मौके पर मौजूद मुन्ना राजभर ने अन्य लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला। लेकिन तब तक रिश्तेदारी में आए किशन की पानी में डूबकर मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ग्रामीणों मामले में जानकारी ले रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें