: अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन की मौत, दो घायल
Admin
Wed, May 22, 2024बहराइच। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में एक बालिका की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। कोतवाली नानपारा अर्न्तगत हुलासपुरवा पतरहिया निवासी प्रेम चन्द्र पुत्र मेवा लाल 50 वर्ष बुधवार को बाइक से दवा लेने बहराइच आ रहे थे। तभी बहराइच-नानपारा मार्ग पर नानपारा चीनी मिल के निकट उनकी बाइक को ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र रामपाल द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली नानपारा में दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं कोतवाली देहात अर्न्तगत सरदारपुर निवासी सत्यमगन पुत्र बाबू लाल 70 वर्ष बीती रात्रि साइकिल से चित्तौरा दवा लेने आए थे। तभी उन्हें तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं थाना कोतवाली देहात अर्न्तगत नगरौर निवासी भूपत अपनी बेटी शिवांसी 12 वर्ष तथा दयाराम व उनकी पत्नी के साथ अयोध्या से ट्रेन द्वारा बहराइच पहुंचे थे। जहां वह स्टेशन से निकल कर पैदल गांव जा रहे थे। दोनक्का के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सभी को टक्कर मार दी। जिससे शिवांसी बुरी तरीके से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन