ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

: अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन की मौत, तीन अन्य घायल

बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना हरदी अन्तर्गत महराजगंज में अलग-अलग बाइकों से जा रहे तीन सवारों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिस पर दो बाइक सवारों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी बाइक सवार अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी रास्तें में यह दुर्घटना घटित हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। भारी संख्यां में लोग जमा हो गए। दुर्घटना में जंगलपुरवा निवासी मनोज 21 वर्ष, छीटनपुरवा निवासी राहुल 23 वर्ष की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। वहीं एक अन्य दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। थाना पयागपुर अन्तर्गत बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर सड़क पर पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात्रि की है। पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए अगले 72 घण्टों तक के लिए मर्च्युरी में रखवा दिया है। थानाध्यक्ष पयागपुर कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। जिसके पहचान के प्रयास किये जा रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें