: नहर में नहाते समय तीन बच्चे डूबे, एक बालिका लापता
Admin
Wed, May 1, 2024नानपारा के गिरधरपुर गांव की घटना
नानपारा, बहराइच। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए किशोर व किशोरियों का नहर का स्नान उनकी जिंदगी के लिए काल बन गया। गहरे पानी में चले जाने के चलते सभी डूब गए। जिसमें से तीन के शव ग्रामीणों ने बरामद कर लिये हैं। जबकि अभी भी एक बालिका लापता बताई जा रही है। घटना नानपारा कोतवाली के गिरधरपुर गांव की है। जहां स्थित नहर में बुधवार को गांव की किशोरियां और किशोर स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय सभी डूब गए। इनमें बालिकाओं समेत तीन लोगों की पानी में डूब कर मौत हो गई। जबकि एक किशोरी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। हादसे की जानकारी होते ही एसडीएम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कोतवाली नानपारा अंतर्गत गिरधरपुर गांव के ठीक सामने नहर स्थित है। गर्मी अधिक होने पर नहर में गांव निवासी आंचल 12 पुत्री शोभाराम, चोइनी 10 पुत्र श्रवण, राहुल 13 पुत्र सागर और माही 14 पुत्र सदबरन स्नान करने के गए। दोपहर 12 बजे सभी स्नान कर रहे थे। इसी दौरान स्नान करते समय पैर फिसलने से सभी बच्चे पानी में डूब गए। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो नहर के निकट कपड़े और चप्पल मिले। जिस पर सभी ने नहर में खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों की मदद से नहर से आंचल, चोईनी और राहुल का शव बरामद कर लिया गया। जबकि माही का कुछ पता नहीं चल सका है। उसकी खोजबीन की जा रही है। हादसे की जानकारी होने पर एसडीएम अश्विनी पांडेय, सीओ राहुल पांडेय और कोतवाल आरके सिंह, तहसीलदार गांव पहुंचे। सभी ने जांच कर बयान दर्ज किया। कोतवाल ने बताया कि तीन बालकों की डूबकर मौत हुई है। किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन