ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

: परिवहन विभाग द्वारा तीन बसें की गई सीज

बहराइच। परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत दिल्ली जाने वाली तीन बसों को सीज कर दिया गया है। जबकि 300000 का जुर्माना भी लगाया गया है। बहराइच के पयागपुर क्षेत्र से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई थी। इसको देखते हुए शनिवार आरटीओ प्रवर्तन की ओर से जांच अभियान चलाया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ओपी सिंह ने बताया कि परमिट शर्तों को पूरा न करने पर तीन बसें सीज कर दी गई है। इनमें दो बस रूपईडीहा और एक बस नानपारा में सीज की गई है। उन्होंने बताया कि तीनों बस पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि सीज बसों में एक इलाहाबाद, एक गुजरात और मेरठ की है। बताया कि डग्गामार बसों के विरुद्ध इसी तरह अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें