: 105 बोतल नेपाली कर्णाली शराब व 320 ग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
Admin
Sat, Sep 23, 2023
बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 105 बोतल नेपाली शराब के साथ एक नेपाली युवक व 320 ग्राम गांजा के साथ दो भारतीय युवकों को भारत-नेपाल सीमा से धर दबोचा गया। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी नीविया द्वारा शुक्रवार को उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव के निर्देशन में रुपईडीहा पुलिस व सीमा चौकी के कार्मिको के द्वारा संयुक्त गश्त निकाली गई। गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 651/2 के समीप 300 मीटर भारत की ओर एक युवक को नेपाल से भारत की तरफ आते देखा गया। जो एक पलास्टिक की भरी बोरी अपने सिर पर ले कर आ रहा था। संयुक्त गश्त दल को देखते ही युवक ने भरी बोरी को जमीन पर फेक कर नेपाल की तरफ भागने की कोशिश की परन्तु गश्ती दल द्वारा युवक को दबोच लिया गया। युवक से भागने का कारण और नाम पता पूछा गया। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान रजा सोनकर पुत्र स्व. राजी खटीक निवासी जमुनहा, थाना जमुनहा चौकी, जनपद बांके (नेपाल) के रूप में की गई। युवक ने बताया की बोरी में 105 बोतल नेपाली कर्णाली सौफी शराब है जो बेचने के लिए भारत में किसी अंजान व्यक्ति को देने जा रहा हैं। बरामद 105 बोतल शराब व नेपाली अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना रूपईडीहा पुलिस के सुपुर्द किया गया। साथ ही सीमा स्तम्भ संख्या 651/07 के 1.5 कि.मीटर भारत की ओर दो अंजान व्यक्ति नेपाल से आ रहे थे। जिनको शक के आधार पर रोका गया और नाम पता पूछा गया। पूछताछ के दौरान एक युवक की पहचान राम कृष्ण पुत्र रामाधार व दुसरे युवक की पहचान आशुतोष पुत्र सुखराम निवासी वीरपुर सुरहिया थाना रूपईडीहा के रूप में की गई। युवकों से गश्ती दल द्वारा रात में घूमने का कारण पूछा गया तो युवक डरते हुए बार-बार माफी मांगते हुए बताया की हमारे पास गंजा है। गश्ती दल द्वारा जमा तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 820 ग्राम गाजा बरामद किया गया। बरामद 820 ग्राम गाजा के साथ दोनों अभियुक्तों को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना रूपईडीहा पुलिस के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन