ब्रेकिंग

अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Ad

: व्यापारी से 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन गिरफ्तार

बेटे की सलामती के लिए मांगी थी 20 लाख की फिरौती
बहराइच। व्यापारी को फोन द्वारा धमकी भरे मैसेज भेजकर बेटी की सलमाती के लिए 20 लाख रूपये मांगने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फोन द्वारा काल व मैसेज कर फिरौती मांगने में तीनों की संलिप्ता पायी गई। गौरतलब हो कि बीते दिनों कोतवाली नगर के खत्रीपुरा निवासी व्यापारी जाने आलम अंसारी पुत्र स्व.उमर अंसारी को फोन द्वारा मैसेज कर 20 लाख की फिरौती मांगी गई थी। साथ ही साथ पैसे न देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। जिस पर व्यापारी द्वारा कोतवाली नगर में दी गई तहरीर पर मुअसं. 95/24 धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी नगर मनोज कुमार पाण्डेय, प्रभारी साइवर थाना संतोष कुमार सिंह व सर्विलांस सेल की जांच में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गुलफाम पुत्र नैयाब निवासी मोहल्ला सलारगंज पानी टंकी के पास थाना दरगाह शरीफ, रूस्तम उर्फ मो. असलम उर्फ अशरफ पुत्र इबरार खां निवासी मीरपुर कस्बा थाना रामगाव व अनवार पुत्र चुनान निवासी नाजिरपुरा थाना कोतवाली नगर शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली नगर प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना सन्तोष कुमार सिंह, उ.नि. सुनील कुमार तिवारी, उ.नि. हेमन्त सिंह, का.अजीत, का.पंकज गुप्ता, का. नितिन अवस्थी सर्विलांस सेल शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें