ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: नही जागे जिम्मेदार, पानी टंकी विकास भवन मार्ग पर अतिक्रमण बरकरार

जिम्मेदारों के कानों में नहीं रेंग रही जूं
बहराइच। नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने के दावे शहर में हवा हवाई होते दिख रहे है। शहर में पीपल तिराहा से घण्टाघर के बीच केवल ठेलों के प्रवेश पर ही रोक लग पाया है। जबकि सड़क किनारे का अतिक्रमण अभी भी जस का तस बना हुआ है। पानी टंकी विकास भवन मार्ग पर अभी भी फलों व सब्जी की दुकानें अवैध रूप से काबिज है। न तो पुलिस और न ही पालिका प्रशासन द्वारा इनकों हटाने की जरूरत समझी गई। धड़ल्ले से अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति बनी हुई है। दोनों तरफ चौपहिया वाहन खड़ा कर देने के चलते जाम लग रहा है। खबर प्रकाशन के बाद भी जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेगी। न ही पालिका प्रशासन और न ही पुलिस प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर दिखाई दे रहा है। ज्ञातव्य हो कि पानी टंकी चौराहे से विकास भवन मार्ग पर मुड़ते ही अतिक्रमणकारियों की पौ-बारह है। दोनों तरफ अवैध रूप से फलों व सब्जियों की दुकाने सजी हुई है। बावजूद इसके न तो कोतवाली देहात पुलिस और न ही नगर पालिका प्रशासन इसकों गंभीरता से ले रहा है। मजे की बात तो यह है कि इस मार्ग पर विकास भवन की सरकारी बैठकों में शामिल होने के लिए उच्चाधिकारियों का भी लगातार आवागमन रहता है। बावजूद इसके उनकी नजरें भी इस अतिक्रमण पर नहीं जा रही है। मामले में नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी प्रमिता सिंह का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें