ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

नकब लगाकर चोरों ने किया लाखों का माल पार : नगदी सहित सोने, चांदी के जेवरात उठा ले गए चोर

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 21, 2025

कैसरगंज, बहराइच। थाना कैसरगंज के अंतर्गत ग्राम देवलखा के अब्दुल्ला बेहड़ में बीते बुधवार रात में मकान की दीवार काटकर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार देवलखा के अब्दुल्ला बेहड़ में अनंतराम पुत्र परमेश्वर के मकान में पीछे की दीवाल काट कर चोर घुस आए। चोर घर में रखें बक्से को बाहर ले गए और बाहर ले जाकर उसमें रखी 10000 रूपये नगदी, सोने की नथुनी, झुमकी, मटर माला व चांदी की करधनी व पाजेब आदि उठा ले गए। जिससे लगभग दो लाख का नुकसान हुआ। घर के मुखिया अनन्तराम काम के सिलसिले में बाहर थे। कुछ लोग रिश्तेदारी में जन्मदिन होने के कारण गए थे। घर के और लोग घर से बाहर आंगन में सोए हुए थे। सुबह जगने पर घर में सामान बिखरा पड़ा मिला। जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। यह कैसरगंज क्षेत्र में चोरी का कोई पहला मामला नहीं है। लगातार चोरियों में ग्राम पंचायत तख्ता, कूड़ोनी के कोठारपुरवा, कडसर बिटोरा के प्राथमिक विद्यालय शामिल है। चोरियों की सूचना कैसरगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर जल्द खुलासा का आश्वासन देती रही लेकिन चोरों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें