: प्रधान के घर में रखी नगदी व जेवरात ले उड़े चोर
Admin
Tue, Oct 8, 2024
चोरों ने बीती रात सिदरखी प्रधान के घर में की चोरी
पुलिस गश्त की खुली पोल
रात भर होती रही चोरी, पुलिस कागजो में करती रही गश्त
बहराइच। कैसरगंज थाना क्षेत्र के सिदरखी गांव में बीती रात चोरों ने धावा बोला। सिदरखी प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राघव पुत्र गोकुल सिंह के घर में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार के प्रधान का परिवार रात्रि में अपने घर पर सो रहा था तभी अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और घर में रखा नगदी व जेवरात कपड़े सहित तमाम सामान की चोरी कर ले गए। प्रकरण की शिकायत स्थानीय थाने पर की गई। जिसमें अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और खुलासे की बात की जा रही है परंतु प्रशासन के नाक के नीचे ही आए दिन घटनाएं होती रहती हैं पर इस पर अंकुश नहीं लग पाता दिख रहा है। मुकदमा तो पंजीकृत हो जाता है पर खुलासा नहीं हो पाता जिससे चोरों की हौसले बुलंद हो गए हैं। अब देखना है कि इस प्रकरण का भी खुलासा होता है कि इसे भी पूर्व की भांति ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। सूत्रों की माने तो उस क्षेत्र में एक माह के अंदर कई घरों में चोरी करने का प्रयास चोरो द्वारा पूर्व में किया गया है। ऐसे में क्षेत्र के गस्त करने वाले सिपाहियों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं की गस्त के नाम पर कागजी प्रक्रिया पूर्ण की जाती है और क्षेत्र में गस्त नहीं किया जाता है। थानाध्यक्ष कैसरगंज राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है चोरी का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन