ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

चोरों ने दरवाजा जलाकर विद्यालय में की चोरी : चोर विद्यालय का साउंड बॉक्स तथा कई आवश्यक फाइलों को चुरा ले गए

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 19, 2025

फखरपुर, बहराइच। प्राथमिक विद्यालय घूरेहरीपुर में मंगलवार की रात को कुछ शरारती लोगों ने कमरे के दरवाजा में आग लगा दी। जिससे एक पल्ला पूरी तरह से जलकर राख हो गया। रात्रि का फायदा उठाकर चोरों ने विद्यालय का साउंड बॉक्स तथा कई आवश्यक फाइलों को चुरा ले गए। विद्यालय में काफी तोड़ फोड़ भी किया है। प्रधानाध्यापक बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि बुधवार की सुबह जब विद्यालय पहुंचा तो चोरी की उक्त घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। ग्राम प्रधान हेमलता के साथ प्रधानाध्यापक ने थानाध्यक्ष बौंडी को भी प्रार्थना पत्र दिया है। थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें