ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवरात व नगदी किया पार

बहराइच। बीती रात्रि छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर में रखे लाखों के जेवरात व नगदी पार कर दी। चोरी की जानकारी सुबह परिजनों को तब हुई जब घर के अंदर सामान बिखरा देखा व अलमारी टूटी पायी। थाना रानीपुर अन्तर्गत ग्राम रामपुर टेपरा निवासी मनोज कुमार सिंह पुत्र स्व.रामबहादुर सिंह के यहां बीती रात्रि करीब 2 से 3 बजे के बीच छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी तोड़कर सोने के दो मंगलसूत्र, सोने के दो हार, आठ अंगूठी, दो जोड़ी कान का बाला, झाला, चार नाक की कील, एक मांग का टीका, पांच जोड़ी चांदी के पायल, दो जोड़ी कंगन, तीन नथुनी, एक चांदी का पायजेब, 41 चांदी के सिक्के, व 75 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना रानीपुर को दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें