ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: एक ही रात में चार घरों पर चोरों ने बोला धावा

नही थम रहा क्षेत्र में चोरी का सिलसिला
शिवपती पत्नी राम चन्दर के घर हुई लाखों की चोरी
बहराइच। थाना बौंडी क्षेत्र के दिकोलिया गांव में बीती रात चोरों ने चार घरों में धावा बोला। जिसमें शिवपती पत्नी राम चन्दर के घर मे लगभग तीन से चार लाख के गहने लेकर चोर फरार हो गए। बताते चलें कि बीती रात समय लगभग डेढ़, दो बजे के बीच दिकोलिया गांव के मजरा चमारनपुरवा में अनिल पुत्र दुलम, रामू पुत्र मथुरा, अजमेरी पुत्र नजमुद्दीन के घरों में चोरों ने धावा बोला। जिसमें छिटपुट नुकसान कर दिकोलिया गाँव में शिवपती के घर में पीछे से घुस कर अंदर से दरवाजा खोल दिया। कमरे का दरवाजा तोड़कर लगभग चार लाख रुपए के जेवर चोर चुरा ले गए। शिवपती बेवा हैं बीमार रहती हैं, चलने फिरने में भी असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि रात को घर व कमरे का दरवाजा बंद कर ताला लगाकर बाहर बरामदे में सोने चली गई। सुबह जानकारी हुई तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है, कमरे का ताला टूटा हुआ है। सामान सब बिखरा पड़ा है। जेवर सारे गायब हैं। कपड़ा व बर्तन चोर नही ले गए। उन्होंने यह भी बताया कि मेरा इकलौता बेटा प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रहा है। मैं अकेली घर पर थी। परिवार के ही चन्द्र वीर वर्मा ने बताया कि हम लोग अपने छत पर सो रहे थे। मेरे भी घर मे चोरों ने पीछे से बढेर लगाकर घुसने की कोशिश की पर नाकाम रहे। उन्होंने बताया 112 पर सूचना दी गई है। मौके पर बौंडी पुलिस एसआई रामाशीष यादव, एसआइ राकेश पांडे अपने हमराही संग पहुंच कर गहनता से जाँच कर जल्द चोरी का खुलासा करने को कहा। साथ मे सभी से सचेत रहने व संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने को कहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें