ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी व दो मोबाइल फोन बरामद : चोरी के माल के साथ चोर 30 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 27, 2025

बहराइच। तेल व्यापारी सतीश माहेश्वरी के ऑफिस में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि चोरों ने ऑफिस में घुसकर नकदी चोरी की थी। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। फुटेज में चोर नोटों की गड्डियां टी-शर्ट में भरते हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के वजीर बाग का है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में बीते मंगलवार को उ.नि. सुरेन्द्र प्रताप बौद्ध मय हमराह व स्वाट टीम द्वारा मुअसं. 184/25 धारा- 305(ए)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण देवानंद श्रीवास्तव पुत्र बनारसी लाल व मोहित लाल पुत्र बनारसी लाल निवासीगण परसौरा माफी पोस्ट टेडवा महन्त थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को मो. मंसूरगंज के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु पुलिस अभिरक्षा में रवाना किया गया। पकड़ंे गए चोरों का आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप बौद्ध, उप निरीक्षक अजितांश पाण्डेय, उप निरीक्षक अजेश कुमार, का.जतिन कुमार, हे.का.गिरिजेश यादव, स्वाट सेल प्रभारी मनोज सिंह यादव, उप निरीक्षक सर्वजीत गुप्ता, हे.का.अजीत चन्द्र, आरक्षी राहुल बाजपेयी, अंकुर यादव, अमित यादव, प्रदीप कुमार कुशवाहा, प्रदीप कुमार, नितिन कुमार, नितिन अवस्थी, आनन्द उपाध्याय, विष्णु प्रताप सिंह, संतोष कुमार व बजरंगी राय शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें