ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

रास्ते के विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली : एक माह पहले रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 29, 2025

बहराइच। बाइक सवार युवक पर पांच हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना खैरीघाट के बदरका गांव निवासी दिनेश अवस्थी उम्र 35 वर्ष मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। तभी चौगुर्जी के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने दिनेश को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की फिर फायरिंग कर दी। जिससे गोली उनके हाथ व पैर में लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। चीख, पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिनेश को एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है। मेडिकल कालेज में भर्ती दिनेश ने बताया कि वह बाइक से महसी गए हुए थे। जहां से वापस लौटते समय रास्ते में पांच लोगों ने उन्हें रोक कर पहले मारापीटा फिर उन पर फायरिंग कर दी। जिससे हाथ व पैर में गोली लगी। भतीजे मोहित ने बताया कि एक माह पूर्व गांव में बन रही आरसीसी को यह लोग हमारी जमीन पर बनवाना चाहते थे। तभी दोनों लोगों में विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों से मुकदमा भी लिखा गया था। उसी रंजिश में गांव निवासी शिव पाण्डेय, राजू पाण्डेय, दीना, रघुनंदन पाण्डेय द्वारा चाचा पर फायरिंग कर दी गई। जिससे उनकी यह हालत हुई है। मामले में सीओ महसी डी.के.श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें जैसे सूचना मिली मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्र्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। घायल के पिता चन्द्रकेश अवस्थी ने पांच लेगों के विरूद्ध नामजद तहरीर दी है। जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें