ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुलकर मनायें त्यौहार : माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के साथ पूरी सख्ती के साथ निपटा जायेगा

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 12, 2025

बहराइच। आसन्न त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने कोतवाली नानपारा में संभ्रान्तजनों, धर्मगुरूओं, आयोजन समिति के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ आयोजित परिचयात्मक बैठक करते हुए सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुलकर त्यौहार मनाये जाने की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों में किसी प्रकार का शक्ति प्रदर्शन न करें। सभी धर्म के अनुयायी एक दूसरे के धार्मिक स्थलों का सम्मान करें। डीएम व एसपी ने कहा कि जनपद की कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। एक-एक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। माहौल को खराब करने की कोशिश करने वालों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जायेगा। डीएम व एसपी ने ग्राम प्रधानों का आहवान किया कि अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें। सभी नागरिक जागरूक रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। समाज के बुजुर्ग व संभ्रान्तजन विशेषकर युवाओं को संयमित व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें। डीएम व एसपी ने लोगों को आश्वस्त किया कि त्यौहार के अवसर पर बिजली, पानी, साफ-सफाई के साथ-साथ गुड पुलिसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी। जिला प्रशासन पूरी तरह से तटस्थ व निष्पक्ष रहते हुए कार्यवाही करेगा। जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब की सराहना करते हुए डीएम व एसपी ने सभी से अपेक्षा की कि पूर्व के त्यौहारों की भांति नगर में साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नानपारा लालधर यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह सहित अन्य अधिकारी, नगर पालिका परिषद नानपारा के अध्यक्ष अब्दुल वहीद सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

आसन्न त्यौहारों के दृष्टिगत थानावार तैनात किये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट

बहराइच। स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, कजरी तीज, गणेश चतुर्थी, चेहल्लुम एवं बारावफात त्यौहारों को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढं़ग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला मजिस्टेªट अक्षय त्रिपाठी द्वारा 14 अगस्त से 06 सितम्बर तक थानावार ज़ोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ सेक्टर पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें