ब्रेकिंग

त्योहारों को लेकर दिए सख्त निर्देश

नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रबन्ध कार्यकारिणी पदाधिकारियों का किया गया चयन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सतर्कता बनाये रखने के दिये निर्देश

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

Ad

: चोरियों का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार, माल बरामद

बहराइच। फखरपुर पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। चोरों ने बीते दिनों पेट्रोल पम्प सहित तीन अन्य लोगों के घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों के पास से 2550 रूपये नगदी, एक मोबाइल व एक जोड़ी पायल बरामद किया गया है। थाना प्रभारी फखरपुर अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोरो में जसीम पुत्र सिराज अहमद निवासी अलहियापुर व मांगेलाल उर्फ परियाद पुत्र साबिर अली निवासी अलहियापुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बीते 25 जुलाई को अखनापुर फीलिग स्टेशन से अलमारी का ताला तोड़कर साढ़े तीन लाख रूपये नगदी व एक मोबाइल चुरा ले गए थे। वहीं प्रधानपुरवा भकला निवासी सुरेन्द्र पुत्र हरख के यहां से बीते 6 सितम्बर को 16 हजार रूपये नगदी व सोने, चांदी के जेवरात व मोबाइल चोरी कर लिया था। वहीं उसी रात इसी गांव से महेन्द्र नाथ पुत्र ओंकार नाथ के घर से 1400 रूपये नगदी, दो पायल व बिछुआ चोरी कर ले गए थे। जबकि ममता देवी पत्नी जगदीश के घर से पांच हजार रूपये नगदी, सोने, चांदी के जेवरात, रमेश कुमार पुत्र राम आधार के घर से पांच हजार रूपये की नगदी, फूल के बर्तन व सोने का बुन्दा चोरी किया था। चोरी की घटनाओं के बाद से पुलिस चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें