ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, चोरी के आठ अदद लोहे के एंगल बरामद

बहराइच। थाना फखरपुर पुलिस ने बीते दिनों हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को भकला चौराहा से धर दबोचा। जिनके पास से चोरी के आठ अदद लोहे के एंगल बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रूपेन्द्र गौड़ के नेतृत्व में गठित थाना फखरपुर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मुअसं-205/2024 धारा 379, 411 भादवि थाना फखरपुर से सम्बन्धित प्रकाश में आये दो आरोपियो.मनोज सिंह पुत्र लालता बक्श सिंह निवासी मलिक सिंह पुरवा भकला व चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा उर्फ छोटू पुत्र बेचनलाल उर्फ लालू निवासी हाता भकला थाना फखरपुर को भकला चौराहा से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे चोरी के 08 अदद लोहे का एंगल जिसका वजन क्रमशः06 कि.ग्रा.प्रति एगल कुल वजन लगभग 48 कि.ग्रा. है को बरामद किया गया। वादी लवकुश वर्मा पुत्र स्व मूलकराज निवासी बेदौरा थाना फखरपुर ने बीते 26 मई को थाना फखरपुर पर सूचना दिया था कि अज्ञात चोर द्वारा अजय सिंह के फार्म के चारो तरफ लगे एंगल को काटकर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया। तहरीर के आधार पर थाना फखरपुर में मुअसं 205/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पाण्डेय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी बरामदगी हेतु टीम का गठन किया गया। रविवार को थाना फखरपुर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना फखरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी कुण्डासर अमित गुप्ता, उप निरीक्षक प्रशि.सुधीर सिंह, हे.का.राजवीर सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें