ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

: एक रात में चार घरों में चोरी

बौण्डी थाना क्षेत्र में चल रहा चोरियों का सिलसिला
एक मंदिर में हो चुकी है पांच बार चोरी
बौण्डी, बहराइच। बौण्डी थाना क्षेत्र के ग्राम सिपहिया हुलास में एक ही रात चोर तीन घरों को निशाना बना कर जेवर नगदी व अन्य सामान उठा ले गए। इससे पहले भी थाना क्षेत्र में ताबडतोड चोरियां हो रही है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। इनमें से एक भी मामले का खुलासा नहीं हो सका। बीते शुक्रवार की रात बौण्डी थाना क्षेत्र के ग्राम सिपहिया हुलास में सिलसिलेवार चार चोरियां हुई। गांव के ननकुन्ने पुत्र दुजई के मकान में घुसकर चोर नकदी, बर्तन, मोबाइल व अन्य सामान उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही किराना व्यवसायी अमेरिका पुत्र रामदीन के घर को निशाना बनाया और नगदी, रिफाइंड, अरहर की दाल, कपड़ा सहित अन्य सामान उठा ले गए। चोरों नें इसी रात गांव के गंगाराम पुत्र मैकू के यहां भी चोरी की। यहां से चोर 15 हजार की नगदी, चांदी सोने के जेवर व अन्य सामान निकाल ले गए। गांव के केशव राम के यहां भी चोरों ने नगदी व जेवरात पर हाथ साफ किया। इन चोरियों की तहरीर पुलिस को दी गई है। बौंडी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से सिलसिलेवार चोरियां हो रही हैं। लगभग दो माह पूर्व केला गांव निवासी रामनाथ पाल के यहां लाखों रुपए की चोरी हुई थी। बौंडी बाजार निवासी सुधीर गुप्त के यहां 25 जनवरी की रात चोरी हुई जिसका खुलासा नहीं हो सका थाना। इसी बीच क्षेत्र के कौड़हा निवासी लवकुश वर्मा के मंदिर में 9 मार्च को चोरी हुई। इस मंदिर में पांचवीं बार चोरी हुई पुलिस इनमें से एक का भी खुलासा नहीं कर सकी। थानाध्यक्ष बौंडी अंजनी राय ने बताया कि चोरी के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। गहनता से छानबीन की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें