ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला : युवक पारले चीनी मिल में केमिस्ट के रूप रहे कार्यरत

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 24, 2025

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के पारले चीनी मिल डिस्लेरी कालोनी में गुरुवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान विवेक सिंह 26 पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम रायपुर विलेला, पोस्ट चेतियापुर, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विवेक सिंह पारले मिल में बी.जी.एसोसिएट कंपनी की ओर से केमिस्ट के रूप में कार्यरत थे। गुरुवार शाम कमरे से दुर्गंध आने पर स्थानीय कर्मचारियों ने सूचना परिजनों और पुलिस को दी। विवेक के चचेरे भाई तेज प्रताप सिंह का कहना है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। जहां अंदर विवेक सिंह अंगोछे के सहारे पंखे से लटके मिले। थाना प्रभारी फखरपुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजनों ने मांग की है कि विवेक की मृत्यु की पूरी तरह निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि पता चल सके कि यह आत्महत्या है या कुछ और। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फॉरेंसिक टीम ने कई नमूने एकत्र किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें