ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

एसएसबी ने नेपाली बालिका को मानव तस्करो के चंगुल से बचाया : युवक को नेपाली पुलिस के हवाले किया

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jun 11, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। एसएसबी 42वी वाहिनी ने सीमा पर नेपाली बालिका को मानव तस्कर से बचाने में सफलता हासिल की है। गिरीश चन्द्र पाण्डेय कमांडेंट 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नाबालिग नेपाली बालिका को सुरक्षित बचाया है। रूपईडीहा चेक पोस्ट पर एक नेपाली युवक एवं एक नाबालिग नेपाली बालिका को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका गया। पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि युवक बालिका का चाचा नहीं बल्कि उसका साथी था तथा उसे प्रेम, विवाह एवं रोजगार का प्रलोभन देकर भारत लाने का प्रयास कर रहा था। काउंसलिंग के दौरान बालिका ने अपना वास्तविक नाम रमिता नेपाली निवासी जिला जाजरकोट, नेपाल तथा अपनी आयु लगभग 14 वर्ष बताई। नाबालिग होने, पहचान संबंधी तथ्यों में विसंगति एवं मानव तस्करी की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। समस्त आवश्यक कागजी कार्रवाई एवं काउंसलिंग पूर्ण होने के उपरांत बालिका को उसकी सुरक्षा एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु एएचटीयू एवं नेपाल पुलिस की उपस्थिति में नेपाल के शांतिपूर्ण स्थापना गृह को सुपुर्द किया गया। जबकि संदिग्ध युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें