ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

बुलेट पुलिया से टकराई, युवक की मौत : दोस्तों के साथ कतर्नियाघाट घूमने जा रहा था युवक

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 20, 2025

बहराइच। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर नई बुलेट बाइक से फर्राटा भर रहा युवक सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट वाहन कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई और युवक 30 मीटर दूर खड्ड में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहरामपुर निवासी अय्यास अली 33 ने नई बुलेट खरीदी थी। वह अपनी नई बुलेट से दो दोस्तों के साथ कतर्नियाघाट घूमने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मटिहा मोड़ के पास अय्यास अली ने अपने दोनों दोस्तों को बुलेट से उतार दिया और अकेले ही बुलेट को तेज रफ्तार में लखीमपुर मार्ग पर दौड़ाने लगा। इस दौरान नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर कत्था फैक्टरी के पास तेज रफ्तार बुलेट अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अय्यास उछल कर दूर खड्ड में जा गिरा। हादसे में अय्यास की मौके पर ही मौत हो गई। अय्यास की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हादसे के दोनों दोस्त भी ऑटो से मौके पर पहुंचे और दोस्त को मरा देखकर बिलख पड़े। मिहींपुरवा पुलिस चौकी प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों के मुताबिक दोनों दोस्त के साथ अय्याश अली भी काफी नशे में था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें