जनपद बहराइच को प्राप्त हुई 26950 बैग यूरिया उर्वरक : जनपद की सभी सहकारी समितियो पर यूरिया उर्वरक भेजने का कार्य प्रारंभ
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Aug 22, 2025
बहराइच। जिला कृषि अधिकारी डॉ सूबेदार यादव ने बताया कि जनपद बहराइच को 26950 बैग यूरिया 22 अगस्त को उर्वरक चिलवरिया रैक पॉइंट से प्राप्त हुई है जिसमें से 14300 बोरी सहकारिता में एवं 12650 निजी उर्वरक विक्रेताओं को दिया गया है। जनपद बहराइच की चिलवरिया रैक पॉइंट पर प्राप्त इंडोरामा यूरिया रैक का मेरे द्वारा अवलोकन किया गया। अवलोकन के उपरान्त जिला कृषि अधिकारी, थोक उर्वरक विक्रेता एवं कंपनी प्रतिनिधि द्वारा रैक प्वाइंट पर प्राप्त समस्त यूरिया सीधे रिटेलर्स एवं कोऑपरेटिव समिति को भेजने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. यादव ने बताया कि 23 अगस्त 2025 को भी चंबल कंपनी की 33176 बोरी उर्वरक और प्राप्त होगी। उन्होनें यह भी बताया कि अभी जनपद में प्राप्त उर्वरक के अतिरिक्त, 4883 मै.टन यूरिया, 5384 मै.टन डीएपी, 2883 मै.टन एनपीके एवं 11596 मै.टन सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक उपलब्ध है। जनपद के सभी सहकारी समिति पर 31956 बोतल नैनो डीएपी एवं 18445 नैनो यूरिया उर्वरक भी उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 53979 मै.टन यूरिया का वितरण हो चुका है। बृहस्पतिवार को 525 मै.टन यूरिया का वितरण हुआ था। जबकि 22 अगस्त को जनपद में 4883 मै.टन यूरिया उपलब्ध है। उन्होनें बताया कि वर्तमान में जिले में उर्वरक की कमी नहीं है। भविष्य में जनपद में पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायेगी। जनपद को लगातार यूरिया रैक प्राप्त हो रही है, प्राप्त उर्वरक को सहकारी समितियां एवं निजी विक्रेताओं के यहां भेजा जा रहा है। उन्होनें किसान भाईसों से अपील की है कि उर्वरक यूरिया को एडवांस में खरीद कर भंडारण ना करें। सभी किसान भाइयों को अश्वस्त किया जाता है कि जनपद में उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन