होटल के कमरे में मिला शव : मृतक के साथ रुकी महिला हुई फरार
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Nov 15, 2025
बहराइच। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के चौकी तिकोनी बाग अन्तर्गत निकट बंजारी मोड़ राधा कृष्ण होटल के कमरा नंबर 106 में ग्राम बिसवां जैता बाजार के रहने वाले महीप कुमार सिंह पुत्र ज्ञानू सिंह थाना बौंडी मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना होटल के स्टाफ ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस होटल में पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि मृतक बहुत ही नशे की हालत में था और साथ में एक औरत व बच्चा भी मृतक के साथ था। महिला बच्चे सहित सुबह सुबह 5 बजे होटल से चली गई थी। जब सुबह 11 बजे स्टाफ द्वारा चेक आउट के समय कमरे पर पहुंचा तो कमरा खुला हुआ था और अंदर 106 नंबर कमरे पर रुकने वाले महीप कुमार सिंह बेड पर मृत अवस्था में पड़े मिले। घटनास्थल पर फोरेंसिंक टीम पहुंचकर साक्ष्यो का संकलन किया। मौके पर मृतक के परिजन मौजूद रहे। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। प्रकरण के समस्त पहलुओं की गहनता से जाँच की जा रही है, प्राप्त तथ्यों के आधार पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन