ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: बकरी का शिकार करने पहुंचे भेड़िये को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला

वन विभाग ने जांच के लिए बनाई समिति
बहराइच। गांव में बकरी का शिकार कर रहे भेड़िये को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला। भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीट कर भेड़िया को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर वन कर्मियों ने पहुंच कर भेड़िए के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। घटना शहर से सटे तमाचपुर गांव की है। बहराइच वन प्रभाग के महसी रेंज में भेड़िया का हमला लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। भेड़िया के क्षेत्र में निकलते ही दहशत बन जाती है। बीते दो सप्ताह से भेड़िया का हमला नहीं हो रहा है। लेकिन शनिवार रात को भेड़िया सदर रेंज के रामगांव थाना क्षेत्र के तमाचपुर गांव पहुंच गया। भेड़िया ने एक बकरी को निवाला बना लिया। बकरी के शिकार के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। सभी ने भेड़िया को पीटकर मार डाला। सूचना रेंज कार्यालय में दी गई। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह और वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद साकिब मौके पर पहुंचे। उन्होंने भेड़िया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कार्यालय भेजवाया। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के हमले में भेड़िए की मौत हुई है। भेड़िया ने बकरी का शिकार किया था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भेड़िया ने किसी आम आदमी पर हमला नहीं किया है। वहीं वन विभाग ने अज्ञात पर रेंज केस भी दर्ज किया है। मालूम हो कि अब तक पांच भेड़िया पकड़े गए हैं। जबकि हमले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 40 से अधिक लोग घायल भी हो चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें