श्याम जन्मोत्सव पर भंडारे का भव्य आयोजन : श्याम बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Nov 1, 2025
रुपईडीहा, बहराइच। नगर पंचायत रुपईडीहा स्थित दशहरा बाग में शनिवार को श्याम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सिद्धनाथ जायसवाल, अंकित जायसवाल, रवि वर्मा, मनोज वर्मा, सरवन गुप्ता, नंदलाल सोनी, गोविंद केवट, धर्मेंद्र सोनी, शिवा आदि ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए और श्याम बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित कर प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार संरक्षक रुपईडीहा पत्रकार संघ शेर सिंह कसौधन, श्रवण कुमार गुप्ता, जिला संगठन मंत्री रमेश कुमार मिश्रा तथा सभासद ध्रुव राज वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत आयोजकों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर रमेश मिश्रा, भाजपा रूपईडीहा मंडल उपाध्यक्ष कन्हैया वर्मा, रमेश सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. अश्विनी वैश्य, आशुतोष दुबे, अंकित जायसवाल, अमित जायसवाल, शिव ठाकुर, गुडबिन जायसवाल, रवि वर्मा, मनोज वर्मा, सुनील निषाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों की ध्वनि और श्याम नाम के जयकारों से पूरा साकेत नगर गूंज उठा। श्रद्धा और समर्पण के इस आयोजन ने स्थानीय लोगों के बीच धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन