ब्रेकिंग

तहसील अधिवक्ता संघ नानपारा का चुनाव सम्पन्न

सीडीओ की चौखट पर पीड़ित ने लगाई गुहार

शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने के दिए निर्देश

बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Ad

जिन्दा वृद्ध को कागजों में मृत दिखाकर बंद कर दी वृद्धावस्था पेंशन : सीडीओ की चौखट पर पीड़ित ने लगाई गुहार

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 12, 2026

बहराइच। वृद्धावस्था पेंशन पा रहे एक वृद्ध को कागजों में मृत दिखाकर पेंशन बंद कर दी गई। जब उसकों कई महींने पेशन नहीं मिली तो पता करने पर बताया गया केवाईसी करा लो। केवाइसी कम्पलीट होने के बाद जब उसके खाते में पेंशन नहीं पहुंची तो विकास भवन स्थित समाज कल्याण कार्यालय पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि उसे मृतक दिखाकर पेंशन बंद कर दी गई। अब वह अपने जिंदा होने का सबूत लिए अधिकारियों की चौखट नाप रहा है। पीड़ित ने मामले में सीडीओ को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई व पेंशन दिलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार तहसील कैसरगंज विकास खण्ड फखरपुर के कोठवल कला निवासी दुर्ग विजय सिंह पुत्र राम सुमिरन सिंह काफी वृद्ध है। बीते कई वर्षों से वह वृद्धावस्था पेंशन पा रहे थे। अचानक उनकी पेंशन एक वर्ष पूर्व बंद हो गई। केवाईसी कराने के बाद भी पेंशन नहीं मिली तो समाज कल्याण विभाग में जानकारी करने पर पता चला कि उन्हें मृत दिखाकर पेंशन बंद कर दी गई। पीड़ित ने मामले में बीते 9 मई को खण्ड विकास अधिकारी फखरपुर को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर पीड़ित द्वारा मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता को प्रार्थना पत्र देकर पेंशन दिलाने व कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें