ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

चौकी प्रभारी व सिपाही पर पट्टे से पिटाई कर वसूली का आरोप : पीड़ित ने मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग की

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 21, 2025

बहराइच। दारोगा पर एक व्यक्ति द्वारा ग्राम प्रधान से मिलीभगत कर पिटाई करने व बीस हजार रूपये छीनने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामला बीते 18 अगस्त का है। पीड़ित थाना रामगांव अन्तर्गत गुलरिहा बेगमपुर निवासी शकील पुत्र सलारे ने पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि बीते 18 अगस्त को गांव में सुफियान पुत्र पुत्तन व इकराम उर्फ मिलहा पुत्र सिंधू में विवाद हो रहा था। मौके पर चौकी प्रभारी गंभीरवा बाजार राणा राज सिंह पहुंचे और कहा कि चौकी आओ वहां दोनों पक्षों में सुलह करवा देगे। शकील के अनुसार जब वह चौकी पहुंचा तो ग्राम प्रधान इरफान पुत्र अनवर अली पहले से मौजूद थे। दोनों लोगों मेे कुछ बातचीत हुई। जिसके बाद दारोगा व सिपाही आशुतोष प्रजापति द्वारा उनकी पट्टे से खूब पिटाई की गई तथा चालान भेजने व फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर बीस हजार रूपये ले लिया गया। पीड़ित ने मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी रामगांव से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे बात सम्भव न हो सकी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें