स्थगन आदेश के बाद दरोगा पर निर्माण कराने का आरोप : पीडित का आरोप है हल्का दरोगा सिपाही की मिलीभगत से हो रहा निर्माण
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Jul 9, 2025
फखरपुर, बहराइच। थाना क्षेत्र के खालिदपुर गांव में जमीनी विवाद में न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश जारी किया गया है। इसके बाद भी दबंग विवादित भूमि पर जबरन पक्का निर्माण करा रहे हैं। पुलिस प्रशासन से शिकायत के बाद भी दबंगों ने निर्माण बंद नही किया है। पीडित का आरोप है हल्का दरोगा सिपाही की मिलीभगत से निर्माण हो रहा है। फखरपुर के खालिदपुर निवासी असगर अली ने 27 वर्ष पहले सत्तर पाल से जमीन का बैनामा लिया था। कुछ दिन बाद सत्तर पाल ने बची जमीन अन्य लोंगों को बैनामा कर दिया। दबंग जबरदस्ती असगर अली की जमीन पर निर्माण कार्य शुरु करा दिया। निर्माण का विरोध किया तो मारपीट के लिए दौडा लिया। जिसके बाद धारा 124 का आदेश कराया। राजस्व निरीक्षक, लेखपाल मौके पर पहुंचे और कच्ची नाप कर जमीन का सीमांकन किया। इसके बावजूद भी दबंग नहीं माने निर्माण कार्य शुरू कर दिया तो असगर अली ने 24 जून को उप जिलाधिकारी के यहां वाद दायर कर गाटा संख्या 56 पर यथा स्थित बनाए रखने के लिए स्टे का आदेश ले लिया। स्टे का आदेश एसओ मिथलेश राय व हल्का दरोगा आशुतोष सिंह को रिसीव करा दिया। बुधवार सुबह दबंग पुनः निर्माण कराने लगे। उप निरीक्षक आशुतोष सिंह ने काम बंद करा दिया। एक घंटा के बाद काम फिर शुरु हो गया। उप निरीक्षक ने मोबाइल बंद कर लिया। पीडित ने एसपी से शिकायत किया। एसपी के हस्तक्षेप के बाद काम बंद हुआ। एसओ मिथलेश राय ने बताया कि स्थगन आदेश मिला है काम रोका जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन