ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

शिक्षामित्रों ने मनाया काला दिवस, सौंपा ज्ञापन : दिवंगत शिक्षामित्रों की दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 26, 2025

बहराइच। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपद में शुक्रवार को ‘‘ब्लैक डे ऑफ जस्टिस‘‘ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद को सौंपा। जिसमें शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी मांगों स्थायीत्व, सम्मानजनक मानदेय, शिक्षक समान सुविधाएं एवं सेवा सुरक्षा के शीघ्र समाधान की अपील की गई। ज्ञापन सौंपने से पूर्व जिला पंचायत सभागार में एक श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों शिक्षामित्रों ने काली पट्टियां बांधकर सरकार की उदासीनता के प्रति विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिलाध्यक्ष रिजवान अली ने की। जबकि संचालन हुजूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय प्रवक्ता शिव श्याम मिश्रा मौजूद रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षामित्रों की स्थिति सरकार के संज्ञान में है परंतु इच्छाशक्ति का अभाव समाधान में बाधक है। यदि सरकार चाहे तो शिक्षामित्रों को उनका सम्मान और स्थायीत्व तुरंत मिल सकता है। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो संगठन पुनः सड़कों पर उतरने को विवश होगा। सभा को जिला प्रवक्ता डॉ. अनवारुल रहमान ने संबोधित करते हुए कहा कि बार-बार आश्वासन देना और क्रियान्वयन न करना शिक्षामित्रों के साथ खुला अन्याय है। जिला महिला प्रभारी तृप्ति सिंह ने कहा कि वर्तमान मानदेय में महिला शिक्षामित्रों का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। उनकी भागीदारी को और भी अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। पयागपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने कहा कि एक ही परिसर में समान कार्य के बावजूद मानदेय में भेद संविधान विरोधी है। सरकार को अनुभव और योग्यता का सम्मान देना चाहिए। प्रभारी जिलाध्यक्ष रिजवान अली ने कहा कि शिक्षामित्रों ने पूरे मनोयोग से विभाग को संवारा है अब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उनकी भूमिका को पहचान दे। सभा को संबोधित करने वालों में जिला मंत्री राहुल पांडे, शिवपुर अध्यक्ष जीत कुमार यादव, कैसरगंज अध्यक्ष राम गोविंद यादव, महिला प्रभारी पयागपुर कृष्णावती, पूर्व अध्यक्ष रिसिया राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों ने सरकार से शिक्षामित्रों की मांगों को प्राथमिकता पर स्वीकार करने की अपील की। इस अवसर पर रामउजागर, प्रवीण वर्मा, सतीश कुमार यादव, राजेंद्र गुप्ता, रामनिवास प्रजापति, रामगोपाल यादव, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, विनोद कुमार तिवारी, जफीर अहमद, संतोष कुमार वर्मा, पुष्पा श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, अयोध्या प्रसाद मौर्य, श्यामू जी, मोइनुद्दीन, मुजीब अहमद, रामतेज, डॉ. विनोद कुमार यादव सहित सैकड़ों शिक्षामित्र उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह से भेंट कर मानदेय भुगतान, समर कैम्प के मानदेय, शिक्षमित्र की सेवा पुस्तिका मे आवश्यक त्रुटियाँ एवं सेवा शर्तों मे आवश्यक सुधार तथा अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बीएसए ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि संबंधित विषयों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें