बस की ठोकर से टूटे विद्युत पोल, राहगीरों को दे रहे मौत की दावत : ट्रांसर्फामर टूटे पोल सहित कभी भी धरासायी हो सकता है।
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 11, 2025
महसी, बहराइच। तहसील मुख्यालय महसी से बमुश्किल एक किमी दक्षिण चाँदपारा ग्राम के किनारे डबल पोल के सहारे रखा विद्युत प्रवाहित ट्रांसर्फामर टूटे पोल सहित कभी भी धरासायी हो सकता है। प्रत्येक गुरूवार को चांदपारा की साप्ताहिक बाजार भी इसी स्थल पर लगती है। गंगापुरवा मार्ग पर डामर रोड के एक दम किनारे टूटे खड़े दोनों पोल के बगल ही ननकऊ पासवान, सोनू, बरसाती लाल, बाबादीन, रमेश, लल्लन आदि के कई घर हैं। समय रहते पोल बदले नहीं गये और विद्युत प्रवाहित ट्रांसफारमर दोनों टूटे पोल सहित गिरे तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उक्त दोनों पोल कैसे टूटे इस प्रश्न पर एक महिला सहित कुछ लोगों ने बताया कि स्थानीय निवासी धर्म राज पुत्र रामगुलाम सरकारी बस रुपुईडीहा से लखनऊ के लिए चलाता है। चार-पांच दिन पूर्व बैक करते समय गाड़ी खड़े पोल से टकरा गई। जिससे दोनों पोल टूट गये हैं। नाम न छापने की शर्त पर यह भी बताया कि उसी दिन से चालक बस लेकर चलाने नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन