आरसीआर क्रिकेट क्लब, टाइगर इलेवन व यंग राकर्स विजयी : सीमांचल नाइट क्रिकेट के तीसरे दिन हुआ धुआंधार मुकाबला
Kunwar Diwakar Singh
Sat, May 31, 2025
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा के श्री रामजानकी इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर खेली जा रही सीमांचल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। तीसरे दिन के प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी के पति और विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि डा. रवि नंदन त्रिपाठी रहे। उनके प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आए हुए मुख्य अतिथि का आयोजन समिति के संरक्षक एवं रूपईडीहा के पूर्व प्रधान जुबैर अहमद फारूकी ने जोरदार स्वागत किया। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथियों में नवाबगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिश्चंद्र उर्फ बंटू भैया तथा जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल रहे। आए हुए सभी अतिथियों का आयोजक मंडल जिसमें जुबैर अहमद फारूकी, श्याम पंसारी, मोहम्मद आलम की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों ने ग्राउंड पर पहुंचकर प्रतियोगिता में विजेता टीम को दी जाने वाली ट्रॉफी का जोरदार अनावरण भी किया गया। तीसरे दिन के प्रतियोगिता में पहला मैच आरसीआर क्रिकेट क्लब रूपईडीहा व चैम्पियन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। चैम्पियन क्लब ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीआर ने 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैम्पियन क्लब की टीम मात्र 74 रनों पर ही सिमट गई। इसी प्रकार प्रतियोगिता का दूसरा मैच टाइगर इलेवन मिहींपुरवा व नानपारा वरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें अमन यादव 48, रजत चंद ठाकुर 28 व आशीष 22 रनों की मदद से मिहींपुरवा की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 93 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारियर्स ने अंतिम बाल तक संघर्ष करते हुए 92 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई। अमन यादव को मैन आफ द मैच चुना गया। जबकि तीसरा मैच बहुत ही धमाकेदार हुआ जिसमें यंग रॉकर्स व जयसूर्या इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीत कर यंग राकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बंटी की धुआंधार बल्लेबाजी 39 गेंद पर 166 रनों की मदद से 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जयसूर्या इलेवन की टीम मात्र 112 रन ही बना सकी और 108 रनों से मैच हार गई। बंटी की धुआंधार 166 रनों की पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान प्रतियोगिता स्थल पर हजारों दर्शकों ने मैच का आनंद उठाया। इस अवसर पर मुख्य आयोजक पूर्व प्रधान मो जुबेर फारूकी, श्याम पंसारी, मो आलम, अजय यादव, शैलेश जायसवाल सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन