: चोर ने व्यापारी से छीना मोबाइल, आसपास के लोगों ने चोर को पकड़कर की पिटाई
Admin
Fri, Aug 16, 2024बहराइच। दुकान बंद कर रिक्शे से उतरे व्यापारी से चोर ने मोबाइल छीन लिया। आसपास के लोगों ने पकड़कर चोर की पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। कोतवाली नगर के मोहल्ला कानूनगोपुरा निवासी वीरू वालिया दुकान का संचालन करते हैं। छोटी बाजार में स्थित दुकान को वह गुरुवार को बंद कर वापस घर जा रहे थे। देर रात को रिक्शे से घर आते समय एक चोर ने व्यापारी से मोबाइल छीन लिया। व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। फिर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों की पिटाई में चोर घायल भी हो गया। इस मामले में कोतवाल नगर मनोज कुमार पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चोर के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं दूसरा चोर फरार हो गया है। उसे पुलिस खोज रही है।
सर्प दंश से बालिका की मौत
बहराइच। सर्प दंश से एक बालिका की मौत हो गई। पयागपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी कला गांव निवासी श्रुति शर्मा 7 पुत्री नीलेश शर्मा शुक्रवार सुबह घर के सामने खेल रही थी। तभी झाड़ियां से निकले जहरीले सांप ने श्रुति को काट लिया। जिससे बालिका की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सांप के काटने से नाराज लोगों ने सांप को भी पीट पीट कर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन