चोरी का आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद : पकड़े गए चोर का आपराधिक इतिहास भी है
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Aug 24, 2025
बहराइच। थाना हरदी पुलिस ने चोरी से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। थानाध्यक्ष हरदी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रविवार को खर्चहा रोड नहर पुलिया कपूरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुनील सिंह पुत्र गिरधारी सिंह निवासी कपूरपुर थाना हरदी के पास से दो प्लास्टिक बोरी में 06 अदद पंखा, एक अदद गैस चूल्हा बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध थाना हरदी में मुअसं. 220/2025 धारा 305, 331 (4)/317 (2) बीएनएस व मुअसं.229/025 धारा 331 (4)/305ए बीएनएस व मुअसं. 282/025 धारा 305 (ए)/317 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत था। पकड़े गए अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सुधीर सिंह, उप निरीक्षक राजेन्द्र यादव, का.अलाउद्दीन, का.इन्द्रेश यादव, का.सुनील राजभर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन