ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

शैक्षिक भ्रमण दल वापस अपने गृह जनपद पहुंचा : छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक दल ने गहनता के साथ शिक्षण संस्थानों के बारे में जानकारी प्राप्त की

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 20, 2025

बहराइच। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के नोडल प्रभारी श्रीमती मधु यादव, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कालेज बहराइच, सह नोडल प्रभारी बच्छ राज प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल टेण्डवा सिस्टीपुर, रामेन्द्र कुमार मिश्र सहायक अध्यापक राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच, श्रीमती कीर्ती गोस्वामी सहायक अध्यापिका राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बहराइच एवं सुश्री ममता यादव सहायक अध्यापिका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहराइच ने शैक्षिक दल के साथ आईआईटी रुड़की, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, पतंजलि योगपीठ का भ्रमण किया। जिसके अविस्मरणीय दृश्यों का उल्लेख किया गया है। सर्वप्रथम मां मनसा देवी का दर्शन किया गया। इसके कुछ अविस्मरणीय दृश्य बीते 16 नवंबर के हैं। आईआईटी रुड़की, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार का भ्रमण किया गया इसके कुछ अविस्मरणीय दृश्य 17 नवंबर के हैं। 18 नवम्बर को भारत माता मंदिर हरिद्वार एवं शांतिकुंज में स्थापित पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा का समाधि स्थल एवं ध्यान केंद्र हिमालय मंदिर का भी दर्शन किया गया। शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य सार्थक रहा। सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक दल ने पूर्ण गहनता के साथ उपरोक्त शिक्षण संस्थानों के बारे में जानकारी प्राप्त की। शैक्षिक भ्रमण दल 18 नवंबर को अपराह्न 2 बजे हरिद्वार से अपने गृह जनपद बहराइच के लिए रवाना हुआ। 19 नवंबर को प्रातः 6 बजे शैक्षिक भ्रमण दल गेंद घर बहराइच सकुशल पहुंचकर सभी अपने-अपने घर रवाना हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें