श्रीराणी सती के 12वें वार्षिकोत्सव पर भव्य कलश यात्रा व मंगलपाठ : भव्य दरबार देखकर दर्शक हुए मोहित
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Nov 13, 2025
रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा में श्री दादी सखी सहेली परिवार द्वारा श्री राणी सती दादी के वार्षिकोत्सव पर क्षेत्र की सैकडों महिलाओ द्वारा श्री रामजानकी मन्दिर से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो नगर भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला में पहुंची। जहॉ पर महिलाओं द्वारा मंगलपाठ किया गया। मुंबई से पधारे मंगलपाठ वाचक सुदर्शन कुमार द्वारा मधुर वाणी से मंगल पाठ किया गया। इस अवसर पर राणी सती दादी की कथा का सजीव चित्रण रुपईडीहा की महिलाओं और बच्चों ने मिलकर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भव्य दरबार देखकर दर्शक मोहित हो गये। एक पल उन्हें लगा कि वह झुंझनु राजस्थान मन्दिर में ही हैं। उपस्थित सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दादी माँ के भक्तों ने सजीव चित्रण में चुनरी उत्सव, मायरा (भात) उत्सव, गजरा उत्सव देखकर मंत्रमुग्ध हो गये। अन्त में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों में पवन कुमार अग्रवाल, सुमित तुल्सयान, संजय मित्तल, प्रीतम अग्रवाल, महिलाओं में पूनम अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, गरिमा मित्तल, अर्चना शर्मा आदि ने सफल आयोजन में महती भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन