ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

36 ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा प्रतिस्थापित मूल्यों पर चलकर समृद्ध होगा समाज

Kunwar Diwakar Singh

Fri, May 30, 2025

बहराइच। प्रदेश के मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच सूर्य प्रताप शाही ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ सांवरिया रिसार्ट में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोकमाता आहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामान्य किसान के परिवार में जन्म लेने के बावजूद प्रतिभा के आधार पर मालवा के राजपरिवार में विवाह हो जाने पर दूरदर्शी शासक के रूप में अपनी पहचान बनायी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने अन्य अतिथियो के साथ पांच गर्भवती महिला रूची पत्नी विवेक, प्रीती पत्नी विनोद, मंतशा पत्नी समीर, रूची पत्नी वीरेन्द्र सिंह व शबनम पत्नी सद्दन की गोद भराई की तथा 03 बच्चों सुबी, रेहान व रूबी को खीर खिलाकर अन्नप्रासन्न कराया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना रिसिया के अन्तर्गत नव चयनित 36 ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती को नियुक्ति पत्र वितरण भी किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें